फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेक्कन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे के कई मंडलों के स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत का काम होने की वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देर से आ रही है। डेक्कन एक्सप्रेस करीब छह घंटे से ज्यादा लेट रही।
विज्ञापन

रविवार को मुंबई और गोरखपुर से आने वाली ट्रेनें कई घंटे देर से आईं। पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (15066) निर्धारित समय से 2 घंटा 40 मिनट, एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12522) 4 घंटा 49 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल (22121) 2 घंटा 21 मिनट, गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन स्पेशल (07076) 6 घंटा 54 मिनट देर से आई।
पुणे से गोरखपुर (15030) सवा घंटा, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली से साबरमती एक्सप्रेस (19167) डेढ़ घंटा देरी से आई। यात्रियों का रेल प्रशासन से कहना है कि लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी से अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लग रहे हैं। इसकी वजह से दिन की जगह रात को घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों का संचालन सही समय से किया जाए। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम अंतिम चरण में है, जल्द समाप्त होती ही ट्रेनों का समय सही हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें