फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर रामपुरा पीएचसी का चयन

विज्ञापन
जानकारी देते रामपुरा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अमित कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा को चुना गया था। 16 व 17 दिसंबर 2019 को भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का दो दिन तक बारीकी से निरीक्षण किया गया था। टीम ने छह विभागों के करीब दो हजार से अधिक बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन

रामपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के लिए डॉ रियाज अहमद, केरल व डॉ प्रवीर रंजन बिहार से आए थे। दोनों डॉक्टरों ने दो दिन में छह विभागों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पहले दिन जनरल प्रशासनिक विभाग, बाह्य रोग चिकित्सा, अंत: रोगी विभाग का निरीक्षण हुआ। दूसरे दिन नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद रामपुरा को राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेड दिया गया। जिसमें 87.4 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया।
प्रदेश में कुल 850 के लगभग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिनमें 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। जिसमे रामपुरा भी हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा मिलने वाले फंड में अब अतिरिक्त फंड दिया जाएगा। जिससे अस्पताल में नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर अस्पताल के चयन होने पर अस्पताल स्टाफ का पूरा सहयोग रहा है। टीम भावना से काम हुआ है। जिसकी वजह से रामपुरा को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें