उरई। लखनऊ के चौक स्टेडियम में सात और आठ दिसंबर को सब-जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर से 14 कराटे खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिले के 14 खिलाड़ी ईशान खान, अंश कुमार, अक्षत, सीम तिवारी, काशवी तिवारी, सृष्टि सिंह, समीर अहमद, विजय राठौर, कार्तिक आर्या, दिव्यांश यादव, वरुण सेंगर, अंश द्विवेदी, शिवपाल, शौर्य सक्सेना इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनमें से कई खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अब एक बार फिर स्टेट स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोंच, जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजात हुसैन ने कहा जिले के लिए गर्व की बात है कि इतने सारे खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। पहले भी जिले के कई खिलाड़ी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता हासिल कर चुके हैं।
मैनेजर यूसुफ अब्बास, यूनुस अब्बास का कहना है कि ये खिलाड़ी अपने खेल में निपुण हैं और लखनऊ में आयोजित इस चैंपियनशिप में जिले के लिए सम्मानजनक प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के ऐतिहासिक चौक स्टेडियम में होगा, जो राज्य की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का केंद्र रहा है। प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी रोमांचक हो जाएगा।