फोटो - 31 अस्पताल में इलाज करवाता किसान। परिजन
- फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
कुठौंद (उरई)। आठ बीघा में बर्बाद हुई गेहूं की फसल देख किसान ने डाई का पी ली। अचेतावस्था में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के आल गांव निवासी मोजी लाल (65) के पास लगभग आठ बीघा खेती है। उसने इस बार गेहूं की फसल की थी लेकिन दो दिन हुई ओलावृष्टि से उसकी फसल खराब हो गई थी। परिजनों का कहना है कि मंगलवार दोपहर जब मोजी लाल अपने खेतों का जायजा लेने पहुंचे और बर्बादी का मंजर देखा तो वे गहरे सदमे में आ गए। मानसिक तनाव और निराशा के चलते उन्होंने डाई पी ली। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रताप सिंह सहित गांव के अन्य लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।