फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 150 साल पुरानी इमारत में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक, ताला जड़ा

विज्ञापन
फोटो-33-दुकानों को किया जा रहा सील। संवाद - फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
विज्ञापन
जालौन। नगर के बाजार बैठगंज में लगभग 150 साल पुरानी इमारत में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए पुलिस व प्रशासन की टीम ने ताला जड़कर सील लगा दी है। इस दौरान आठ दुकानें सील की गईं, साथ ही एक हिस्से में रहने वाले परिवार को एक सप्ताह में उसे खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के बाजार बैठगंज में मराठा काल में झंडा चौराहे के चारों ओर विशाल फाटक बनवाए गए थे। इनमें उत्तरी दिशा की ओर स्थित फाटक का स्वामित्व नगर निवासी डॉ. सुरेश साहनी के पास है। लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व बनवाए गए इस फाटक के रास्ते के दोनों ओर आठ दुकानें बनी हुई हैं। जिन में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन हो रहा था।
वर्ष 2019 में इस इमारत को जीर्णशीर्ण घोषित किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट भी तत्कालीन एसडीएम को यहां व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने का आदेश दे चुका है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम एसडीएम हेमंत पटेल, एसडीएम न्याययिक विशंभर दयाल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, ईओ सुशील कुमार, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी फोर्स के साथ बाजार बैठगंज पहुंचे। पालिका कर्मचारियों की मदद से फाटक पर स्थित आठ दुकानों को बंद कराकर उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम हेमंत पटेल ने बताया कि इमारत जीर्णशीर्ण हो चुकी है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी इस परिसर में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराने का आदेश दे चुका है। उसी निर्देश के अनुपालन में यहां संचालित आठ दुकानों को सील किया है। साथ ही एक परिवार यहां रह रहा है। उसे एक सप्ताह में इमारत खाली करने के निर्देश दिए हैं। उसके खाली होते ही उसे भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें