कोंच। एसडीएम ने सीएफओ व कोतवाली पुलिस के साथ आतिशबाजी के गोदामों का निरीक्षण किया। इसमें सुरक्षा व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर एसडीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके अलावा अधिकारियों ने कस्बे में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों के लिए भी जगह देखी।
शुक्रवार को एसडीएम ज्योति सिंह, डीएफओ अरविंद कुमार व कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक लल्लूराम के साथ आतिशबाजी की दुकानें लगवाने के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धनु तालाब व परती की जगह आराजी लेन में मौके की स्थिति देखी। सुरक्षा के लिहाज से जगहों की उपयुक्तता पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान आग से बचाव के सभी पहलुओं की जांच की गई। जिन जगहों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होगा, उन्हीं स्थलों पर दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। नगर में बने पटाखों के गोदामों में से पांच गोदामों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम गोदाम मानक के अनुरुप नहीं मिलने पर उनके खिलाफ निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।