फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा चौकस, निर्भीक रहें वोटर- डीएम

Tue, 08 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण में होने वाले मतदान में भी सुरक्षा चक्र मजबूत रहेगा। अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश व पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने संयुक्त रूप से कही। जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने बताया कि अंतिम चरण में महेवा व कदौरा दो विकास खंड क्षेत्रों में मतदान है। दोनों ही
विज्ञापन


ब्लाकों की ग्राम पंचायतों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान पर नजर रखने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जो निष्पक्ष मतदान पर नजर रखेंगे। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में वह और सीडीओ एसपी सिंह के अलावा एसपी एन कोलांचि भी नजर रखेंगे। एडीएम आनंद कुमार की भी नजर रहेगी। मतदाता पूरी

निर्भीकता के साथ मतदान करें। उन्हें किसी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है। मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक 17 विकल्पों में से किसी एक के सहारे मतदान कर सकता है। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सीमा सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा। मतदान के दौरान शराब के नशे में कोई मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। । प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान  जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें