फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पटेल चौराहे से इंदिरा स्टेडियम तक अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर में यातायात सुचारू रखने तथा सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत पटेल चौराहे से की गई, जो इंदिरा स्टेडियम तक लगातार जारी रहा।
विज्ञापन

टीम ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध ठेले, दुकानों की बढ़ी हुईं सीमाएं, निर्माण सामग्री और अतिक्रमण कर रखे गए सामानों को हटवाया। कई स्थानों पर पहले से दी गई चेतावनी के बावजूद हटाए नहीं गए अवैध ढांचों को मौके पर ही हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहनों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

एसडीएम ने पकड़ा लकड़ी भरा ट्रैक्टर
कोंच। एसडीएम ज्योति सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम देवगांव के पास अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा लिया। एसडीएम ने ट्रैक्टर चालक से लकड़ी व परिवहन संबंधित कागजात मांगे। इस पर चालक कागजात नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए मंडी सचिव को सुपुर्द कर दिया और वन विभाग को जांच के लिए पत्राचार किया है। (संवाद)
विज्ञापन



13 वाहनों पर की गई कार्रवाई
उरई। एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन सुरेश कुमार ने कालपी मंडी में बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टिप टेप के संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 13 वाहनों के चालान किए। 85 वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिप टेप लगाई गई। सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें