फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसई ने 30 घरों पर मारा छापा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता ने टीम के साथ शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर के 30 घरों पर छापा मारकर बिजली चोरी देखी। इसमें पांच घरों में बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ता पाए गए। वहीं बिल जमा न होने पर 12 बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता के फील्ड पर आने से स्वयं कर्मचारियों में खलबली देखने को मिली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह अधीक्षण अभियंता नंदलाल बिजली और विजिलेंस टीम के साथ बिजली चोरी की चेकिंग करने उतरे। उन्होंने राजेंद्र नगर में करीब 30 घरों में एक-एक कर चेकिंग की और सभी के लोड चेक किए। इसमें 12 उपभोक्ता घरों के अंदर मीटर लगाए हुए थे, उन्हें बाहर करवाया गया। इसके साथ ही पांच घरों में सीधे केबल पड़ी मिली। इन उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया।
दो दर्जन बकायेदारों के घर वह पहुंचे, उन्हें चेतावनी दी। जिन्होंने बकाया जमा कर दिया उनका छोड़कर बाकी 12 कनेक्शन काट दिए गए। उनकी कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मच गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अब रोजाना अभियान चलाया जाएगा। व्यवस्थाओं को भी परखा जाएगा, बिजली चोरी रोकी जाएगी। जो बकायेदार हैं वह अपना बकाया जमा कर दें नहीं तो उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता जीतेंद्र नाथ, एसडीओ ऋषभ राजपूत, विजिलेंस प्रभारी मुहम्मद जावेद खान, जेई मुकुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के आसपास न खेलें होली, हो सकता हादसा

ट्रांसफार्मर के आसपास न तो होली जलाएं न ही खेलें, नहीं तो हादसा हो सकता है। कहीं भी खुले तार हों या कोई तार टूट जाए तो बिजली विभाग को अवगत कराएं। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कहीं भी टूटे या झूलते हुए तार हैं तो वह अभी से ही बिजली विभाग को बता दें। ट्रांसफार्मर के आसपास न होली जलाएं न हीं खेलें, ट्रांसफार्मर के पास होली जलने से आग लग सकती है। वहीं आप खेलेंगे और पानी चला गया तो करंट आ सकता है। कहीं भी कोई समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है या कंट्रोल रूप नंबर 7318124866 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें