फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसडीएम ने गोशाला का निरीक्षण किया, अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। गोशालाओं में व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। मंगलवार को भेड़ी खुर्द गोशाला में पहुंचे एसडीएम को अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम हेमंत पटेल ने मंगलवार को भेड़ी खुर्द गोशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां गोशाला के अंदर गंदगी, खराब पानी, ठंड से बचाव के इंतजाम न होने व भूसा की जगह सड़ी कर्वी जगह-जगह बिखरी होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि देखरेख और भूसे व चारे की व्यवस्था न होने पर गोवंश बीमार होकर मर जाते हैं। एसडीएम ने कहा कि गोशाला में अव्यवस्थाएं मिली हैं, रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।


कुठौंद। ब्लॉक के पीपरी गांव में बनी गोशाला में कई दिनों से बीमार गोवंश का गोरक्षा दल के प्रदेश संरक्षक आलोक मिश्रा, जिला अध्यक्ष लोकेंद्र पाल ने इलाज कराया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंशों के खाने की कोई व्यवस्था सही नहीं है। साथ ही बीमार हो जाने पर उनका समय से इलाज नहीं किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर वह गोशाला में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें