फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावई स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी को बदलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बावई स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को बदलने के निर्देश
विज्ञापन

उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में कोविड 19 के रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। इसमें डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि बावई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी का कार्य संतोषजनक नहीं हैं। इसलिए उन्हें वहां से हटाकर अन्य चिकित्साधिकारी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है, कि आपके निर्देश के क्रम में जिला अस्पताल परिसर में नया चिकित्सा कक्ष निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है अतिशीघ्र निर्माण हेतु कार्य योजना बनाकर भेज दी जाएगी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि नदीगांव में वैक्सीनेशन का कार्य अत्यधिक धीमा चल रहा है, उसमें तेजी लाई जाए। जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों का सहयोग लेकर वैक्सीनेशन के कार्य में अधिक से अधिक तेजी लाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें