उरई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयप्रकाश पाल के मुख्य अतिथि एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभय पांडे एवं जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्षों को कोरोना किट सौंपी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वह गांव-गांव जाकर असहाय लोगों को जो बुखार एवं खांसी कोरोना से पीड़ित हैं। उन्हें डॉक्टर की पर्ची के आधार पर दवा वितरण करें। इस दौरान शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, अरविंद सेंगर, शैलेंद्र व्यास, लालू शेख, डॉ एनएस सेंगर, आदित्य नगाइच आदि मौजूद रहे। (संवाद)