फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु केंद्रों में लटकता है ताला, पशुपालक होते है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। पशुपालकों की सुविधा के लिए गांवों में स्थापित मिनी पशुकेंद्रों का अस्तित्व खतरे में है। केंद्रों में लंबे समय से सुविधाओं का अभाव होने से पशुपालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक के चार मिनी पशुकेंद्र भगवान भरोसे चल रहे हैं। इस कारण पशुपालक परेशान है।
विज्ञापन

सिरसा दोगढ़ी में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी के सेवानिवृत्त होने से केंद्र खाली है। वही अतरेहटी के पशुधन प्रसार अधिकारी का 31 जुलाई को रिटायर के साथ-साथ माधौगढ़ में अटैच होने से केंद्र बंद हो गया है। गोपालपुरा, सरावन में पशुधन प्रसार अधिकारी को दो जगह चार्ज होने से पशुपालकों को इलाज के लिए शहर भागना पड़ता है। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी राजपाल का कहना है गोहन, माधौगढ़ का चार्ज है। शासन भले ही गांवों में पशुपालकों को उनके गांव में पशुओं के इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा हो पर इनका समुचित लाभ पशुपालकों को नहीं मिल रहा है।
बताते चलें कि ब्लाक के गांव सिरसा दोगढ़ी, सरावन, अतरेहटी व गोपालपुरा में संचालित मिनी पशु केंद्र सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। गोपालपुरा निवासी वीरु, कमलेंद्र सिंह, राजू गुप्ता का कहना है कि कई बार मिनी पशु केंद्र की जर्जर भवन की शिकायत उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। नतीजा सिफर रहा। तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल कुमार राठौर का दो जगह चार्ज होने से कब-कब जाए पता नहीं। सरावन में बना मिनी पशु केंद्र में तीतरा में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी मानवेंद्र सिंह चार्ज लिए है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, रोहित, राजबहादुर का कहना है कि पशु के बीमार होने पर केंद्र पर न तो डाक्टर मिलते है ओर न ही दवा। पशुपालक शिवपाल, मन्नू सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र, ज्ञानसिंह, बच्चू हरौली आदि का कहना है कि मिनी पशु केंद्र पर चिकित्सा, टीकाकरण, बधिया, कृत्रिम गर्भाधान, गोकुल मिशन कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मिलती है। डॉक्टर न होने से पशुओं का इलाज रामभरोसे होकर रह गया है।
विज्ञापन

--------------
दो लाख की लागत से बना कंप्यूटर कक्ष भी बदहाल
माधौगढ़। मिनी पशु केंद्र के ब्लाक के भवन में चल रहे हैं या जीर्णशीर्ण हो चुके भवन में संचालित हैं। पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग अभी तक खुद की जमीन में पशु केंद्र की स्थापना नहीं कर पाया। माधौगढ़ पशु केंद्र में लगभग दो लाख की लागत से बनाए गए कंप्यूटर कक्ष धूल फांक रहा है। अभी तक कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम चालू नहीं हो सके हैं।
--------
स्टाफ की कमी से भी अव्यवस्थाएं
माधौगढ़। माधौगढ़ में बने पशु केंद्र की स्थिति दयनीय है। पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष राजपाल, रामशंकर तैनात हैं। केंद्र प्रभारी का गोहन का भी चार्ज है। केंद्र की हालत खराब है। अस्पताल में पशुओं, आवारा पशुओं के साथ साथ गोशाला में बंद पशुओं के इलाज के लिए अतरेहटी में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी श्यामसुंदर कुशवाहा को माधौगढ़ केंद्र पर तैनात कर दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारी राजपाल का कहना है कि स्टाफ के अभाव के चलते पशु केंद्रों में अव्यवस्थाएं है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें