फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगावाने को लेकर सेंटर पर भिड़े ग्रामीण

विज्ञापन
कदौरा थाने के बाहर मौजूद ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। वैक्सीन लगवाने को लेकर ग्रामीण आपस में भिड़ गए। इस कारण सेंटर में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। जहां पर ग्रामीणों ने वैक्सीन सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सेंटर में हंगामा करने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कस्बे स्थित सीएचसी के वैक्सीन सेंटर में पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर चतेल व बड़ा गांव के ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मामला बात विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। यह देख सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। जहां ग्रामीण विमला, राजकुमारी, रमेश महेश नरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर पक्षपात व सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी उन्हीं लोगों के वैक्सीन लगा रहे है जो सुविधा शुल्क देता है। जबकि हम लोग तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहे है। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं लग रही है।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है वैक्सीन सेंटर पर हंगामे की सूचना पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी लगातार वैक्सीन लगा रहे है। कुछ युवक उपद्रव कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें