फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मैकेनिक की मौत

Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह उरई डिपो में मैकेनिक के पद पर तैनात था। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी अमित कुमार गौतम (38) उरई डिपो में मैकेनिक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह किसी काम के चलते स्कूटी से उरई आए थे। इसके बाद शाम को जब वह लौट रहा था। दब बाइक कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास पहुंची तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी मौत से पत्नी रश्मि व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजाा है। कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

02जेएनडी15: जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की लगी ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें