फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला आरक्षी की मौत

विज्ञापन
महिला आरक्षी उज्जवल की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। मिर्जापुर में तैनात महिला आरक्षी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

रामपुरा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी वीरेश सिंह सेंगर पुत्र नत्थू सिंह सेंगर की 21 वर्षीय पुत्री उज्ज्वल मार्च 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुई थी। ट्रेनिंग पूरी कर उसकी प्रथम तैनाती जिला मिर्जापुर के थाना पड़री में थी। उज्ज्वल अपनी तैनाती से लगभग 20 किलोमीटर दूर किराए के मकान में रहती थी। शनिवार सुबह 8 बजे वह ड्यूटी के लिए तैयार होकर स्कूटी थाने पर जा रही थी। जैसे ही वह पड़री पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सड़क पर गिरी और हेलमेट भी क्षतिग्रस्त होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। लहूलुहान हालत में घायल पड़ी महिला आरक्षी को राहगीरों व पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर में महिला कांस्टेबल उज्ज्वल के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। हादसे की सूचना के बाद उज्ज्वल के माता-पिता, भाई एवं मोहल्ले के कुछ लोग मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें