फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से तनाव, फोर्स तैनात

विज्ञापन
शहर की कांशीराम कालोनी में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ देख इलाकाई लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर भाजपा व हिंदू संगठन के नेता भी पहुंच गए। माहौल बिगड़ने की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह कांशीराम कालोनी में पार्क के पास स्थित एक देवी मंदिर में अराजकतत्वों ने कुछ तोड़फोड़ की थी। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मंदिर परिसर के आसपास भीड़ एकत्र होने लगी। कुछ ही देर में राजनीतिक और हिंदू संगठनों के नेता भी पहुंच गए। इससे पहले की माहौल और तनावपूर्ण होता तभी सूचना पाकर कोतवाली से भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद धार्मिक स्थल की मरम्मत कराई गई। सीओ ने बताया कि किसी नशेबाज की हरकत लग रही है, जिसका पता किया जा रहा है। क्षेत्र में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें