फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
एट में हादसे की जानकारी देते मृतक के भाई - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरा और हेलमेट लगाए होने के बावजूद भी उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परसा थाना टहरौली जिला झांसी निवासी हरनायारण का पुत्र राकेश यादव स्कूटी से निजी र्काय से तड़के चार बजे उरई आ रहा था, जैसे ही वह एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे स्थित गायत्री पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उचलकर सड़क पर गिरा और हेलमेट लगाए होने के बावजूद सिर में गंभीर चोटें आईं।
जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के फोन से ही परिजनों को सूचना दी जिससे घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे का कहना है कि स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारने वाले ट्रक की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें