फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपस्थिति वाले व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट करेंगे परिषदीय शिक्षक

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी विजय वहादुर सचानुको ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। ऑनलाइन उपस्थिति व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भेजने को लेकर शिक्षक नाराज है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी शिक्षक ग्रुप से लेफ्ट करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नदीगांव की बैठक मंगलवार को बीआरसी कनासी पर हुई। जिसमें मोबाइल नेटवर्क डाटा एवं सीयूजी सिमकार्ड उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए बीएसए को संबोधित ज्ञापन बीईओ विजय बहादुर सचान को दिया गया। शिक्षकों ने व्हाट्सऐप पर उपस्थिति के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए विरोध किया। शिक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा जब तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तब तक निजी मोबाइल से उपस्थिति नहीं देंगे। सभी शिक्षक सामूहिक रूप से सभी विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे। इस अवसर पर केके वाजपेयी, डॉ. हरपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें