एट/ सिरसा कलार। कस्बे में धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर को शासन के आदेश पर कस्बे के स्कूलों को दिए गए। ताकि स्कूल में छोटे-छोटे कार्यक्रम करके छात्र-छत्राओं को जागरूक किया जा सके। इसी क्रम में कस्बे में बनी बाजार वाली नूरानी जामा मस्जिद में उतारे गए लाउडस्पीकर को शासन के निर्देशानुसार मौलाना मोहम्मद शहजाद और थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के सहयोग से जनता इंटर कॉलेज के अध्यापकों को लाउडस्पीकर और मशीन दान की गई।
उधर, सिरसा कलार में भी दो धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाकर दो स्कूलों को दिए गए। दो माइक जामा मस्जिद से और एक माइक दुर्गा माता मंदिर से उतरवाया गया। इन माइकों को जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक मुवीन शेख और आशाराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक उदर नारायण चतुर्वेदी को दिए गए।
----------------