फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें रक्तदान बचाएं चार जान

Tue, 14 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
एल्ड्रिच में आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में किया गया। रक्तदाता शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया।  शिविर का उदघाटन डीएम संदीप कौर ने किया। सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें भारत विकास परिषद,
विज्ञापन


ब्लड कमांडो फाउंडेशन, रेडक्रास, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, पतंजलि योग समिति, मेसंजर आफ पीस ने सहयोग किया। डीएम संदीप कौर, एसपी स्वप्निल ममगेन ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में झांसी मेडिकल कालेज की टीम ने रक्त परीक्षण कर ब्लड लिया। डीएम ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए।

इससे लोगों की जान बचती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। एक दान बचाएं चार जान। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे महान कार्य में लगे समाज के लोग बधाई के पात्र है। अजय महतेले, शुभम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुकेश पुरवार, सुषमा, शालिनी, शिवा वर्मा, आदित्य तिवारी, शिव प्रताप समेत 56 लोगों ने रक्तदान किया।  अजय इटौरिया, राजीव गोयल, सुविधा इटौरिया, आशीष तिवारी, लक्ष्मण दास बबानी, युद्धवीर कंथरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें