फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपदान कर बनाया जालौन का नक्शा

Tue, 14 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
दीप सजाकर बनाया गया जनपद जालौन का मानचित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपदान: हमारा वोट हमारा भविष्य’ के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के नौ ब्लॉकों पर 5100 दीप जलाए गए। कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड के पास गांधी स्मारक पर आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जालौन व कुठौंद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड के पास गांधी स्मारक पर कार्यक्र म का
विज्ञापन


आयोजन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक वाई के सेमा ने कार्यक्रम की सराहना की। आनंदी बाई हर्षे की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं, आरएस एजूकेशन सेंटर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ोरा के छात्र, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जनपद जालौन के नक्शे पर समस्त नौ ब्लॉकों को दर्शाया गया।  इस मौके पर अपर

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, बीएसए कमलेश कुमार ओझा, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गौतम व आनंद भूषण, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता ठाकुर दास यादव, जावेद अहमद, धर्मेंद्र चौहान, आलोक श्रीवास्तव, नितिन मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दिव्यांगों ने निकाली रैली, किया मतदान को प्रेरित
विधानसभा चुनावा में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से दिव्यांगों द्वारा तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों दिव्यांगजनों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को तहसील परिसर से उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व पुलिस

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। संचालन मित्र मंडल के संयोजक सुशील कुशवाहा ने किया। इस मौके पर कोतवाल फुंदनलाल, वीआरसी पंकज कुमार, देवीदयाल वर्मा, बालकराम प्रजापति, रामकली गुप्ता, मनोज सोनी, मनीष कुमार, इशाक, नूरशाह, नवता देवी, शकुंतला, नेहा आदि उपस्थित रहे। ग्राम औरेखी में

भी प्राथमिक विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। पूरन निरंजन, संतोष कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार नगर में उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति के तत्वावधान जागरूकता रैली संगठन कार्यालय से निकाली गई। समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल  उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह, जावेद कुरैशी, सागर अग्रवाल आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे। उधर, ग्राम भदेवरा में सूरज ज्ञान महाविद्यालय के शिविरार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें