फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कोरोना मरीजों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराईं: नीलिमा

विज्ञापन
राज्यमंत्री नीलिमा कटियार को स्मृति चिह्न देते मेडिकल कालेज प्राचार्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कालेज के लेक्चर थियेटर हाल में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर मेडिकल एथिक्स सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना मरीजों को अच्छी सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। मेडिकल कालेजों में उपचाराधीन मरीजों को अच्छी सेवाएं मिल सकें, इसके लिए मानीटरिंग की गई। मरीजों के लिए दवाओं, भोजन आदि का प्रबंध किया गया। राज्यमंत्री ने डॉ. शशि, डॉ. स्वयंप्रभा, सारिका, शांति गुप्ता, रीना पांडेय को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक गौरीशंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, एडीएम पीके सिंह, सीडीओ पीके श्रीवास्तव आदि अतिथियों का प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने बुके देकर का स्वागत किया। बताया कि लगभग 2500 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। मेडिकल कालेज में सिर्फ चार मरीजों मौत हुई है। डॉक्टर अखिलेश अग्रवाल ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। डॉक्टर चरक सांगवान ने कहा कि मरीज का स्नेह के साथ इलाज करते हुए भरोसा जीतना चाहिए।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉक्टर आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ. अखिलेश, डॉ. जीएस चौधरी, डॉक्टर कुलदीप, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. रेनू सिंह, प्रशांत भटनागर, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रशांत निरंजन, मिलन सिंह, सीमा, अमित गुप्ता, अभिषेक दीक्षित, कैलाश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें