फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में उतरे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के मुख्य महिला बाजार में देसी शराब की दुकान को लेकर आसपास के दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धार्मिक स्थलों व स्कूल के पास शराब का ठेका न खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाजार बैठगंज में स्थित प्रेस वाली गली में शंकर अग्रवाल का एक पुराना भवन है। जिसके एक कमरे में सरकारी शराब की दुकान खुलने जा रही है। शंकर अग्रवाल समेत मोहल्ले की सभासद खुशबू अग्रवाल, विनय श्रीवास्तव, शंकर अग्रवाल, संजय विश्वकर्मा, अरुण पुरवार, कुलदीप, अमान उल्ला, पुष्पा, अनीता, हरीसिंह आदि ने एसडीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि पूरा मार्केट महिलाओं का है। जिसमें कई महिला दुकानदारों के साथ ही लेडीज आइटम की दुकानें अधिक हैं। उक्त गली में कन्हैयालाल स्कूल एवं गली के बाहर मंदिर भी स्थित है। अगर यहां शराब की दुकान खुली तो व्यापार प्रभावित होगा बल्कि महिलाओं में असुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी। लोगों ने शराब के ठेके का स्थान बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें