उरई। सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी पूर्व प्रधान अच्छेलाल का बेटा रामतीरथ (24) रविवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। उरई-हाईवे पर किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर हेलमेट भी नहीं मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर विनोद पांडे का कहना है कि टोल की मदद से वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।