फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर एक्सप्रेस रद, देरी से आई पुष्पक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई में आई बाढ़ का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई। बुधवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस नहीं आई। ट्रेन न आने के कारण लोगों ने टिकट रिफंड कराया और उसे बिना कटौती के रिफंड वापस कर दिया गया। अब सात अगस्त को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02541 भी नहीं आएगी। इसका भी आज एक टिकट रिफंड हुआ है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने बताया कि मुंबई में आई बाढ़ के कारण रेल प्रशासन ने ट्रेन को निरस्त कर दिया है। इसकी सूचना पूछताछ काउंटर पर चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा सात अगस्त को भी ट्रेन नहीं आएगी। उसकी भी जानकारी यात्रियों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जो यात्री ट्रेन निरस्त होने के कारण यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन यात्रियों उनका टिकट का पूरा पैसा बिना कटौती के रिफंड कर दिया जाएगा।
स्टेशन व ट्रेनों में चला चेकिंग अभियान
उरई। अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बरती गई। आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रुप से चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रामअवतार, दरोगा किशनलाल, विनय कुमार, एके सिंह, रामप्रताप यादव, सत्यवती व जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, दरोगा जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया। वेटिंग रुम, प्लेटफार्म एरिया और स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई और यात्रियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दंगल स्थगित
उरई। कारगिल शहीद योगेंद्र पाल सिंह की शहादत दिवस पर 7 अगस्त को होने वाले अखिल भारतीय दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार निरस्त किया जाता है। ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह रामू ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहीद स्मारक जूनियर हाईस्कूल चिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें