फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर भूमि पूजन को लकेर अलर्ट रहा प्रसासन

विज्ञापन
शहर में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा जायजा लेते एडीएम व एएसपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/जालौन। राममंदिर के भूमि पूजन के चलते स्थानीय प्रशासन पूरे दिन अलर्ट रहा। शहर के सभी मोहल्लों में पुलिस कर्मचारी गश्त करते रहे वहीं एडीएम प्रमिल कुमार, एएसपी डा. अवधेश सिंह भी पुलिस के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। वहीं शहर के मच्छर चौराहा, घंटाघर, आंबेडकर चौराहा, जिला परिषद तिराहा, इकलासपुरा बाईपास, बघौरा बाईपास, कोंच स्टैंड, डीवीसी तिराहा समेत शहर के हर चौराहे पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान सीओ संतोष कुमार, कोतवाल जेपी पाल, चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा, योगेश पाठक, रामवीर सिंह, मोहित कुमार के साथ पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

वहीं जालौन नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरे दिन चौकन्ना रहा। इसके लिये एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने फोर्स के साथ नगर के बाजार में पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें