कालपी। सफाई कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देखा। घटना के समय सफाई कर्मी की पत्नी मायके गई थी। परिजनों का कहना है कि युवक शराब का आदी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रमेश वाल्मीकि (32) पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर महेवा ब्लॉक के देवकली में तैनात था। शनिवार को उसकी पत्नी चांदनी बच्चों को लेकर अपने मायके मटरा गई थी। वह घर में अकेला था। उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी था। उसकी ससुराल में शादी होने के बाद भी वह नहीं गया था। नशे की हालत में ही उसने आत्महत्या की है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।