फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक को टक्कर मारते हुए 20 मीटर तक घसीट ले गई कार, मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक शिवम सैनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। दोस्त की बरात में शामिल होने आए युवक को हाईवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। कार युवक को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बराती उसे सीएचसी ले गए। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के बीजापुर गांव निवासी शिवम सैनी (28) शनिवार को कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव निवासी दोस्त शिवपाल की शादी में शामिल होने आया था। लोगों ने बताया कि रात को वह बरात के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गया। रात करीब एक बजे वह विवाह घर के बाहर आकर हाईवे को पार कर रहा था। इसी दौरान हमीरपुर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद चालक उसे 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। सूचना पर पहुंचे बराती उसे सीएचसी ले गए। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा तो मौजूद लोगों ने कार की पीछा कर उसे घेर लिया। इसके बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग गया।
थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले आना पड़ेगा, युवक की मौत की खबर सुन खूब रोया शिवपाल
बीजापुर गांव निवासी शिवम की दोस्ती बबीना गांव निवासी शिवपाल से थी। शनिवार को शिवपाल की शादी थी। इस पर वह दोस्त से बोला था कि दो दिन पहले ही आ जाना। शिवम शनिवार को शादी में पहुंचा था। हादसे की जानकारी शिवपाल को हुई तो वह मंडप पर दहाड़े मारकर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें