फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सेंडी इलेवन ने रफ्तार इलेवन को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एमएलसी क्रिकेट लीग के तहत पीसीसी क्रिकेट क्लब पनयारा की ओर से ग्राम पनयारा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेंडी इलेवन कोंच और रफ्तार इलेवन उरई के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें सेंडी इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रफ्तार इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंडी इलेवन कोंच की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंडी इलेवन कोंच की टीम ने 10 ओवर की पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेंडी इलेवन कोंच के कप्तान सेंडी कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 40 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मैच के दौरान शिव पटेल व सत्यम पटेल ने कमेंट्री की जबकि अंपायर की भूमिका पवन पटेल और अभिषेक पटेल छोटू ने निभाई। स्कोरर की जिम्मेदारी गौतम पटेल ने संभाली। टूर्नामेंट के आयोजन में शिव पटेल टिंकू, रवि पटेल सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। टूर्नामेंट के दाैरान युवाओं और खेल प्रेमियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें