फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक इंटर कालेज के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीआईओएस भगवत पटेल छात्र-छात्राओं से ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्नों के उत्तर पूछ? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने सोमवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। वैदिक इंटर कालेज में शैक्षिक स्तर शून्य मिलने पर उन्होंने पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वैदिक इंटर कालेज सोमई में पाठ्यक्रम अधूरा था और टीचर्स डायरी भी नहीं बनाई गई थी। शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया। इस पर डीआईओएस ने पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया। साथ ही कहा कि एक माह में व्यवस्थाएं सुधारे, तभी वेतन निर्गत होगा। अवकाश प्रार्थनापत्र की भी कटिंग मिली। सीसी कैमरे भी नहीं लगे थे। प्राइमरी स्कूल सोमई में पंजीकृत 119 विद्यार्थियों के सापेक्ष केवल 13 बच्चे मिले।
शिक्षिका पंकजा को निर्देश दिए कि वे शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। जनता इंटर कालेज एट और श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना में व्यवस्थाएं ठीक मिली। उधर, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा झांसी मंडल जेएस राजपूत ने प्राइमरी स्कूल दौलतपुरा का निरीक्षण किया। जहां दो शिक्षक गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। धगुवाकला के निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें