उरई। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस से पूर्व संध्या पर सोमवार को किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भगत सिंह पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद ए आजम और उनके साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उनके अरमानों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया।
इस दौरान किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रांतीय सपा नेता प्रदीप दीक्षित, शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, चौधरी श्यामसुंदर, देवेंद्र शुक्ला, महेश द्विवेदी सर, अशोक गुप्ता महाबली, विनय पाठक, कुलदीप चतुर्वेदी, नरेश श्रीवास्तव, देवेश चौरसिया, आदित्य शुक्ला, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा इप्टा के सदस्य राज पप्पन, सुभाष चंद्र, शौक चांदपुरी, मुबारक खान, सलीम भंडारी, चित्तू आदि लोग मौजूद रहे।
मंत्री को बताई ट्रक आपरेटरों की समस्याएं
उरई। उत्तर प्रदेश मोटर्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन में ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अपना सगीर खान ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को ट्रक आपरेटरों की समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के दाम रेट बढ़ाया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल के रेट कम किए जाए। टोल टैक्स भी बढ़ाया जा रहा है। अन्य राज्यों से हमारे बुंदेलखंड में अगर किसी भी ट्रक चालक को परेशान किया गया तो उसके खिलाफ आंदोलन शुरू होगा। अंत में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलरत्न सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बबलू माहेश्वरी, लल्ला वाजपेयी, राकेश दीक्षित, शानू खान, मुश्ताक अहमद, असगर अली मौजूद रहे। (संवाद)