फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के प्रताप नगर निवासी पालिका सभासद के घर के दरवाजों और खिड़कियों से अचानक आग की लपटें निकलते देख वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे सभासद शमसुद्दीन मंसूरी के मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कमरे में रखा गृहस्थी का समान व नगदी आग की चपेट में आ गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी जयसिंह ने बताया कि लगभग तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों की हालांकि स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें