फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, पांच यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त खड़ी बसें - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। स्कूल के बाहर खड़ी स्कूली बस में उरई डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों व स्कूली स्टाफ ने यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पर तब तक रोडवेज बस का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने परिचालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शहर के झांसी रोड स्थित रामश्री स्कूल के बाहर खाली खड़ी स्कूली बस में गुरुवार की सुबह महोबा से आ रही उरई डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए7 इसमें सुमकली (50) निवासी राठ, मलोछा देवी (25) निवासी माधौगढ़, रेखा देवी (45) निवासी राठ, राजदुलारी(60) निवासी राठ, दीपेंद्र सोनी (20) निवासी राठ घायल सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डिपो का चालक महावीर पाल मौके से भाग गया। पुलिस ने परिचालक अमित साहू को पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इस मामले में यात्रियों का कहना है कि बस पहले से ही खराब थी जिसे सही करवाकर चालक ला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें