फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरगांव में नदी में गिरी रोडवेज बस

Sun, 25 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। उरई से इटावा जा रही रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से कुकरगांव पुल की नदी पर बने रपटा से बस नदी में जा गिरी। इससे कई यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाल सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोगों को बस से निकलवाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


झंासी डिपो की बस रात करीब 8 बजे उरई से इटावा जा रही थी। जब बस उरई-जालौन मार्ग स्थित कुकरगांव रपटा पुल पर पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रक को चालक लापरवाही से ओवरटेक करने लगा। बस का संतुलन बिगड़ने से नून नदी में जा गिरी जिससे चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकला। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना पाकर एम्बुलेंस भी पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक घायलों का नाम नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें