फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला की टक्कर से रोडवेज बस क्षतिग्रस्त, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के चतेला तिराहे के पास हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस में सामने से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चुटहिल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस हमीरपुर से दिल्ली जा रही थी। बस चालक ने ट्राला चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम 5 बजे हमीरपुर से सवारियों को बैठा कर दिल्ली जा रही रोडवेज बस जैसे ही कदौरा के चतेला तिराहे पर पहुंची तभी सामने से पोकलैंड मशीन लाद कर आ रहे ट्राला चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। हादसे में अमित कुमार (30) निवासी दुरसारी महोबा, रविराज (25) निवासी हरदोई गूजर, अरुण (24) निवासी ममना हमीरपुर, आर्यन (15) निवासी कुरारा, शांति (42) व नितेश (13) निवासी भेड़ी थाना जलालपुर घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद जब रोडवेज चालक व कंडक्टर ने विरोध किया तो ट्राला चालक धमकी देकर भाग गया। रोडवेज बस चालक विश्वनाथ ने बस थाने में ले जाकर ट्राला चालक के विरुद्ध तहरीर दी। चालक विश्वनाथ व परिचालक मुकेश ने बताया कि बस में 50 सवारी बैठी थी, बस दिल्ली जा रही थी। सवारियों में कोई गंभीर रुप से घायल नहीं है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुटटी दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह ने कहा कि ट्राला चालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें