फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला प्रवासी मजदूर का शव

विज्ञापन
गिरधारी के रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक प्रवासी मजदूर का शव गुरुवार को खेत के पास पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कुठौंद क्षेत्र के मदनेपुर गांव निवासी गिरधारी (38) पुत्र बब्बू सिंह का शव गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने प्रवासी मजदूर का शव पेड़ पर लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पत्नी सीमा देवी, बेटा बाबू (10), बेटी प्राची (13) के साथ ही माता-पिता रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गिरधारी सूरत में नौकरी करता था ,सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था ,लेकिन लॉकडाउन की वजह से गिरधारी को घर आना पड़ा और धीरे-धीरे घर अर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। उसके पास तीन बीघा जमीन है। अन्ना जानवरों की वजह से खेतों मे ंभी कुछ नहीं बचा है। थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है मामला सुसाइड का ही है, परिजनों के मुताबिक मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात भी सामने नही आई है।

मृतक गिरधारी की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें