फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के आरोप में सिपाही, होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करके मौरंग के ओवरलोड ट्रकों को निकालने के आरोप में एसपी ने देर रात एक सिपाही व एक होमगार्ड को निलंबित किया है। दोनों का ट्रकों से वसूली करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद ही अधिकारी ने मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई की। कदौरा पुलिस के मुताबिक दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बड़ागांव के पास रात के अंधेरे में मौरंग के ओवरलोड ट्रकों से वसूली करते एक सिपाही और होमगार्ड दिखाई दे रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों ने भी आननफानन में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उसकी जांच कराई। देर शाम वीडियो सही मिलने पर एसपी यशवीर सिंह ने उक्त दोनों कर्मियों के निलंबन के आदेश जारी किए। बता दें कि कदौरा की तरह राठ रोड पर रात के वक्त मौरंग के ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से निकलते हैं। रास्ते में मिलने वाले पुलिस कर्मी वसूली कर इन ट्रकों की अनदेखी कर जाते हैं। बुधवार को वायरल वीडियो से अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई। कदौरा इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी सिपाही नासिर और होंमगार्ड सोहन लाल के खिलाफ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।
------------
मृतक मजदूर के परिवार को दी आर्थिक सहायता
उरई। कदौरा क्षेत्र के ग्राम रोगी निवासी मजदूर सिद्दा (48) ने आर्थिक तंगी के चलते बीती 6 मई को कानपुर देहात में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को सचिव जगत नारायण ने परिवार को आर्थिक सहायता दी। परिवार को आवास व राशन दिलाने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रधान फूल सिंह, भूरा और राजकुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें