उरई। जिले में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 271 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10525 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़कर 156 पहुंच गई है। वहीं 8946 संक्रमित लोग ठीक होकर घर गए। फिलहाल 1426 सक्रिय केस है।
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता बरते खुद बचे और दूसरों को बचाए। होम आइसोलेशन में जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहते है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अस्पताल में भर्ती हो सकते है। अस्पतालों में अभी 240 बेड खाली है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर 05162, 252516, 252313, 257090, 250039 पर कॉल करके समस्या बता सकते हैं। जहां संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 388227 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को जो 271 लोग संक्रमित हुए है, उनमें 36 एंटीजन जांच में और शेष आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित निकले हैं। 1007 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जबकि 235 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।