फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खाद्यान्न मिलने पर कोटेदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद(जालौन)। जून से एफसीआई गोदाम पर खाद्यान्न ने आने से कुठौंद के खाद्यान्न विक्रेताओं को जालौन तक दौड़ लगानी पड़ती है। विक्रेताओं का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें तय मात्रा से कम खाद्यान्न देकर लौटा दिया जाता है। इसे लेकर गोदाम पर हंगामा कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंचे जिला विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने विक्रेताओं से बात की। कोटेदारों ने बताया कि एक तो खाद्यान्न की बोरी में मात्रा कम दी जाती है। दूसरे 30 किलोमीटर दूर जालौन जाना पड़ता है। इसका भाड़ा भी नहीं मिलता है। ऐसे में आर्थिक नुकसान हो रहा है। संदीप त्रिपाठी, दाऊ सुरेश प्रजापति, राम सिंह कुशवाहा आदि उचित दर विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि 50 किलो 600 ग्राम की बोरी 52 किलो में दी जाती है। अन्य कोटेदारों ने चेताते हुए कहा कि यदि समस्य का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कोटेदार सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध द्विवेदी ने भी कोटेदारों से बात की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें