फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से दुकान न खुलने से कार्डधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सरकारी राशन की दुकान पर लोगों को राशन मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए 23 दिसंबर तक तारीख बढ़ा दी गई है। पर सरकारी उचित दर की दुकानें समय से नहीं खुल रहीं हैं। जिससे राशनकार्ड धारक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के पास कुसुम देवी की सरकारी खाद्यान्न की दुकान संचालित हो रही है। यहां मोहल्ला नारोभास्कर, जोशियाना, गोविन्देश्वर आदि के राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न मिलता है। लेकिन उक्त दुकान उनकी मनमर्जी से ही खुलती और बंद होती है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। राशनकार्ड धारकों को दुकान के चक्कर लगाने पड़ते हैं और दुकान खुलने का इंतजार करना पड़ता। जबकि सरकार के निर्देशानुसार सरकारी खाद्यान्न की दुकान खुलने का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक है। राशनकार्ड धारक सुनीता देवी, कुसमलता, आशा देवी आदि ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद थी। मंगलवार को सुबह 11 बजे दुकान खुली और थोड़ी देर बाद बंद हो गई। राशनकार्ड धारकों ने जिलाधिकारी से सरकारी खाद्यान्न की दुकानों को सुबह शाम खुलवाने की मांग की है जिससे मजदूरों को खाद्यान्न लेने में दिक्कत न हो।
इस मामले में पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी का कहना है कि दुकानदारों को सरकारी निर्देशानुसार खोलने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई दुकानदार निर्देशों का पालन नहीं क़रता है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें