सिरसाकलार/महेवा। ट्रक में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक पर सवार चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ट्रक जल चुका था। वहीं हादसे से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
चुर्खी थाना क्षेत्र के न्यामतपुर रोड पर रविवार को लगभग दस बजे एक बालू लदा ट्रक जा रहा था। तभी अचानक शार्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि उसने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआत में चालक औनर परिचालक ने ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। पर आग के विकराल होने पर दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के दो घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक ट्रक जल चुका था। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक के केबिन में गाड़ी के कागजात सहित अन्य जरुरी दस्तावेज भी रखे थे जो जल गए।