फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आठ साल के मासूम के साथ बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला सड़क पर गिर गई और उसी ट्रक के पहिये उसे रौंदते हुए निकल गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति व बेटा बाल-बाल बच गए। पुलिस ट्रक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम चुर्खी के मुसमरिया निवासी सर्वेश कुमार अपनी पत्नी किरन (35) व बेटे मयंक(8) के साथ कालपी में किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। जैसे ही सर्वेश की बाइक आटा हाईवे स्थित मजार के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सर्वेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सबसे पीछे बैठी किरन उछलकर सड़क पर गिरी और उसी ट्रक के पहिये उसे रौंदते हुए निकल गए। सर्वेश और मयंक भी सड़क किनारे कच्चे पर बाइक समेत गिरे, जिस कारण उन्हें मामूली चोटें ही आई। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे का यातायात भी बाधित बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ने शव को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी जीतेंद्र के मुताबिक ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें