फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य निधि घोटाले मामले में अब जेई हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भविष्य निधि घोटाले मामले में बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त हड़ताल के बाद अब जेई संगठन ने आंदोलन की राह पकड़ी है। बुधवार को जेई संगठन ने चार दिवसीय कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। जेई संघ के अध्यक्ष सुमित साहू की अध्यक्षता में सभी जेई ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

भविष्य निधि घोटाले के मामले में दो दिन पूर्व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अधिकारी व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय हड़ताल की थी, जिससे जिले की बिजली व्यवस्था पूर्णता ध्वस्त हो गई थी। बुधवार को अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त हड़ताल खत्म हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को लगा था कि अब व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी, लेकिन अचानक अब जेई संगठन ने चार दिवसीय हड़ताल की घोषणा की।
जालौन चुंगी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जेई ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जेई संघ के जिलाध्यक्ष सुमित साहू ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच के साथ ऊर्जा निगम में कार्यरत कर्मियों के जीपीएफ, एपीएफ आदि राशि की सुरक्षा सुरक्षा की गारंटी का गजट जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि जेई संगठन 24 तक हड़ताल पर रहेगा। इस अवसर पर जेई मोहन कृष्ण जगदीश वर्मा, पैश्वनीराम, आलोक खरे, संजीव कुमार आदि जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें