फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिकअप में मिला चावल, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। पिकअप में बड़ी मात्रा में चावल लदा हुआ था।
विज्ञापन

इसे देख ग्रामीणों को उसके सरकारी होने का संदेह हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल एसडीएम विनय मौर्य को सूचना दी। एसडीएम ने खाद्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) राजेश कुमार को तत्काल जांच के निर्देश दिए। आरओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप में रखी बोरियों की गिनती और तौल कराई। जांच में कुल 55 बोरियों में 25 क्विंटल 44 किलो चावल पाया गया। चावल पर सरकारी आपूर्ति का संदेह होने के बावजूद मौके पर मौजूद अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि चावल सरकारी है या नहीं। ऐसे में पिकअप को चौकी मलकपुरा छिरिया में खड़ा करा दिया गया है और बोरियों से नमूने लेकर उन्हें दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकेगा कि यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित है या नहीं। आरओ राजेश कुमार ने बताया कि चावल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने तक गाड़ी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें