फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रायढ़ दिवारा का सड़क संपर्क टूटा, नाविकों को बांटे गए लाइफ जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर को 105.25 मीटर पर स्थिर हो गया। वहीं, रायढ दिवारा और पड़री गांव का तहसील मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है। फिलहाल किसानों के लिए राहत की खबर है कि नदी का जलस्तर स्थिर होने से उनकी फसलों पर मंडरा रहा बाढ़ का संकट रुक गया है।
विज्ञापन

शनिवार को यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था और रविवार शाम तक यह 104.35 मीटर तक पहुंच गया। इससे रायढ़ दिवारा और पड़री गांव का तहसील मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया और रविवार शाम को नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित कर दी गईं। आशंका थी कि नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार दोपहर को जलस्तर 105.12 मीटर पार कर स्थिर हो गया, जिससे हालात नियंत्रण में बने हुए हैं। यमुना का खतरे का निशान 109 मीटर पर है।
केन्द्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सहायक नदियों में ऊपर से पानी की आवक कम हो गई है, जिससे अब जलस्तर घटने की आशंका है। नदी के स्थिर होते जलस्तर की जानकारी से किसानों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नदी में बाढ़ नहीं आई, फिर भी प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम पहले ही कर लिए थे। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें