फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप रिबोर में सुस्ती पर सात का रोका वेतन

Thu, 12 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पेयजल आपूर्ति समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम संदीप कौर ने नए हैंडपंप स्थापित करने और रिबोर के मामले में सुस्ती दिखाने पर चार ऐई व तीन जेई का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा जल निगम के अधिशाषी अभियंता को 15 पेयजल परियोजनाओं को ग्राम पंचायत के  सुपुर्द करने का दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


बैठक में डीएम के तेवर पेयजल आपूर्ति को लेकर तल्ख रहे। उन्होंने जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को सूखा के इन हालात में अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। 400 हैंडपंपों के सापेक्ष 40 लगाने की रिपोर्ट देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा हैंडपंप रिबोर क ा कार्य भी संतोषजनक नहीं होने पर अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाते हुए चार ऐई आरपी कानीगो, परमवीर सिंह, आरडी प्रसाद, हरीलाल व तीन जेई राघवेंद्र सिंह, संजय कुमार व सुमित नारायण का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। डीएम ने कहा है कि जो हैंडपंप विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्यों के कोटे से रीबोर या नए स्थापित हो रहे हैं, उनकी सूची अलग से तैयार की जाए जिससे डुप्लीकेसी न हो सके।

उन्होंने अवर अभियंताओं को हिदायत भी दी है कि अगर डुप्लीकेसी का मामला सामने आया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिले में जल निगम की ओर से 21 पेयजल परियोजनाओं पर काम किया गया जिसमें से छह ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित हो रही हैं, जबकि 15 की हस्तांतरण प्रक्रिया नहीं हो पाई है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि समस्त जेई इंडेक्स प्लान दो दिन के अंदर अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को उपलब्ध कराएं। किस परियोजना की क्या स्थिति है, उसका पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार, सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम के अलावा जल निगम के अधिशाषी अभियंता सुखलाल, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें