फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, एक सप्ताह करेंगे जागरूक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते एआरटीओ व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सोमवार को जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ जिले में कर दिया गया। अब एक सप्ताह तक लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, एडीएम नमामि गंगे विशाल कुमार यादव की उपस्थिति में कलक्ट्रेट परिसर में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर यातायात नियमों का पालन करने शपथ दिलाई गई।
विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को बस, ट्रक, ऑटो, ई रिक्शा व टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा और गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) के संबंध में कार्यक्रम होंगे। जबकि 20 अप्रैल को सीट बेल्ट एवं मोबाइल उपयोग करते हुए ड्राइविंग के विरुद्ध सद्भावना पूर्ण चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान उल्लंघन कर्ताओं को कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो क्लिप को मोबाइल द्वारा दिखाया जाएगा। 21 को बस, ट्रक, टैंपों, टैक्सी, ऑटो, ई.रिक्शा चालकों को फस्र्टएड तथा गुड सेमेरिटन की योजना के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

22 को परिवहन निगम के अधिकारियों के सहयोग से प्रमुख बस स्टेशन पर कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम होंगे।
छठवें दिन 23 अप्रैल को प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग व मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न की चेकिंग की जाएगी। सातवे दिन 24 अप्रैल को ओवरलोडिंग सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों एवं रेट्रो.रिफ्लेक्टिव टेप की सद्भावना पूर्ण चेकिंग की जाएगी। सीओ सदर विजय आनंद, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कुमार सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, बीएसए प्रेमचंद यादव, पीटीओ अमित वर्मा, संभागीय निरीक्षक संजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें