फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विवाद में पुलिस मौके पर जाए-डीएम

Sat, 02 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
आटा थाने में समाधान दिवस के मौजूद पर डीएम, एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को जिले के थाना व कोतवाली में समाधान दिवसों का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इनमें सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग के आए। इस पर डीएम संदीप कौर ने निर्देश दिए कि लेखपाल पुलिस को लेकर मौके पर जाएं और समस्या का समाधान करें। वहीं एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाधान दिवस में राजस्व के मामले निबटने से पुलिस को काफी राहत मिली है। दोनाें
विज्ञापन


विभाग मिलजुलकर समस्याआें का निस्तारण कर रहे हैं। जिले भर में करीब 90 शिकायतें आई जिनमें 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में शनिवार को डीएम संदीप कौर, एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी सबसे पहले आटा थाना पहुंचे। यहां आटा निवासी लौंगश्री ने शिकायत की कि दबंग उसकी पट्टा की जमीन पर कब्जा किए हैं। बारा निवासी कमलेश ने दबंगाें द्वारा पत्थर

गड्डी  उखाड़ फेंकने की शिकायत की। अफसरों ने टीम भेजकर तीन समस्याआें को  मौके पर जाकर  निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद दोनाें अधिकारी कोतवाली कालपी पहुंचे जहां सीओ मनोज गुप्ता से शिकायताें की जानकारी ली। शहर कोतवाली में कोतवाल आलोक सक्सेना ने फरियादियाें की समस्याआें को सुना और पुलिस को भेजकर तीन मामलों का निस्तारण कराया। वही मारपीट
विज्ञापन


की घटनाआें में भी दो आरोपियाें को गिरफ्तार करवाया। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में हुए समाधान दिवस में चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। कोंच संवाददाता के अनुसार समाधान दिवस में कुल सात शिकायतों में एक का ही निराकरण किया गया। सीओ ने कोतवाली का निरीक्षण कर समाधान दिवस में आई शिकायतों का

सप्ताह भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, दरोगा राजवीर सिंह, विनोदकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कैलिया थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने किया, वहां तीन शिकायतें आईं, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में नदीगांव थाने में आईं दो शिकायतों में एक भी नहीं निपटी। मुहम्मदाबाद

प्रतिनिधि के अनुसार डकोर कोतवाली में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र से तीन शिकायतों में डीएम ने पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर पहुंच कर जांच के निर्देश दिए हैं।इस दौरान तहसीलदार वीके राय,इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, दिनेश कुमार बाबा, लेखपाल विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें