कदौरा। पंचायत की अनदेखी का दंश कस्बे के बाशिंदों को झेलना पड़ रहा है। करीब एक साल पूर्व नगर पंचायत ने मोहल्ला पुरवा में नाला निर्माण के लिए खुदाई कराई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक यहां नाला निर्माण नहीं कराया जा सका। नाले की खुदाई होने से यहां गंदगी व जलभराव की समस्या बनी रहती है, कई बार बाशिंदों ने यहां पक्के नाला निर्माण की मांग की, पर अब तक किसी ने सुध नहीं ली इससे बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत कदौरा को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा और विकास कार्यों के लिए धनराशि दी गई, लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार सिर्फ कागजों में ही सारी योजनाएं चला रहे हैं। इसकी नजीर नाला निर्माण को देखकर लगाई जा सकती है। एक वर्ष पूर्व मोहल्ले में जलभराव की स्थिति को देख नगर पंचायत द्वारा जेसीबी की मदद से 100 मीटर नाले की खुदाई की गई थी और लोगों को आश्वासन दिया गया था कि पानी निकलने के बाद जल्द यहां पक्का नाला बना दिया जाएगा, लेकिन एक वर्ष बीत चुका है अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं कि या जा सका।
जिससे लोगों का पालिका के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है। सोमवार को मोहल्ले के श्याम सुंदर, राहुल, अनिल, जितेंद कुमार, धर्मेंद्र, भोजेलाल, शिवकुमार, लालता प्रसाद, दीपक, महेंद्र आदि ने एकत्रित होकर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। बाशिंदों का आरोप है कि एक साल से यहां के लोग गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रहे, लेकिन फिर भी पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि कई बार लोग इस नाले के निर्माण को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके है।
कई जानवर भी इन नाले में गिर चुके है, लेकिन फिर भी पालिका के अधिकारी की बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है। कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत कीपर अध्यक्ष व ईओ ने आश्वासन देकर टरका दिया। प्रभारी ईओ राधा बल्लभ चतुर्वेदी का कहना है कि बारिश की वजह से कार्य रुका था, बारिश खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
कदौरा में खुदा पड़ा नाला- फोटो : ORAI